देशशहर

मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष ने नीमच में ली अधिकारियों की बैठक

बांछड़ा समुदाय के युवाओं को स्वरोजगार एवं बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए-श्री सिंह

नीमच 11 अप्रैल 2026,

मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री अवधेश प्रताप सिंह ने शनिवार को सर्किट हाउस नीमच पर कलेक्टर एवं एसपी तथा अन्य अधिकारियों की बैठक में कहा, कि बाछड़ा समुदाय के युवाओं को शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सके। साथ ही इस समुदाय के बच्चों को शिक्षा की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाए जिससे कि वे पढ़ लिख कर,समाज की मुख्य धारा से जुड़ सके।

उन्होंने कलेक्टर एवं एसपी से जिले में मानवाधिकारों से संबंधित शिकायतों के निराकरण के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि आयोग का मुख्य उद्देश्य आम जनों के मानवअधिकारों का संरक्षण करना है।

बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता जरूरी

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री अवधेश प्रताप सिंह ने बैठक में अधिकारियों से चर्चा में कहा कि समाज में और समुदाय विशेष में यदि बाल विवाह होते हैं तो उनकी रोकथाम के लिए समाज एवं समुदाय विशेष के लोगों में व्यापक जन जागरूकता के प्रयास किया जाए।

बैठक में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने नीमच जिले में बांछड़ा समुदाय के कल्याण एवं उत्थान के लिए चलाए जा रहे पंख अभियान की उपलब्धियां के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने जिले में नगरीय निकायों और जलनिगम , लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छ और साफ पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी दी। मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री सिंह ने जिला प्रशासन नीमच द्वारा संचालित किया जा रहे पंख अभियान नीमच को सराहनीय पहल बताया।

कलेक्टर ने आयोग के अध्यक्ष को अवगत कराया कि नीमच जिले में नागरिकों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए गांधी सागर से हर घर नल से जल योजना का कार्य तेजी से चल रहा है और शीघ्र ही जिले के सभी गांवों में जल जीवन मिशन के तहत नल से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}