शहर

कलेक्‍टर ने किया पशु चिकित्‍सा क्लिनिक एवं पशुपालन कार्यालय का निरीक्षण

नीमच 03 अप्रेल 2026,

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने गुरूवार को पशु चिकित्सा पोलिक्लिनिक एवं उपसंचालक पशुपालन कार्यालय नीमच का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्‍होने पशुपालन समिति से करवाए जाने वाले कार्यों के लिए स्थल निरीक्षण किया। उन्‍होने सीएसआर मद से डिजिटल एक्‍स-रे मशीन प्रदान करवाने के लिए महाप्रबंधक उद्योग को आगामी कार्यवाही के निर्देश दिए।

कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने पशुपालन कार्यालय में कामधेनु योजना के स्वीकृत, वितरित एवं प्रक्रियारत प्रकरणों के हितग्राहियों की बैंकर्स के साथ बैठक में सभी हितग्राहियों से चर्चा कर, बैंक की ओर से आ रही समस्‍याओं की जानकारी ली। उन्‍होने हितग्राहियों की समस्याओं पर बैंको को आवश्यक निर्देश दिये, कि अधिक से अधिक प्रकरण स्वीकृत कर वितरण सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}