देशशहर

राजस्व सभापति श्रीमती खंडेलवाल द्वारा प्रस्तुत 273.77 करोड़ का बजट सर्वानुमति से पारित

यह बजट शहर शहर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा-- श्रीमती चोपड़ा

नीमच, 07 मार्च 2026

नगर पालिका परिषद नीमच के वर्ष 2026 -27 के बजट को लेकर साधारण सम्मेलन 6 मार्च शुक्रवार को बंगला नंबर 60 पुरानी नगर पालिका स्थित परिषद हाल में नपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा की अध्यक्षता व पीठासीन अधिकारी, सीएमओ श्रीमती दुर्गा बामनिया के नेतृत्व में आहुत किया गया ! साधारण सम्मेलन में नगर पालिका की राजस्व एवं बाजार सभापति श्रीमती वंदना खंडेलवाल ने वर्ष 2026 -27 का 2 अरब 73 करोड़ 77 लाख 72 हजार 756₹ का बजट पेश किया जिसे उपस्थित परिषद के सभी सदस्यों ने सर्वानुमति से पारित कर स्वीकृत की मोहर लगाई!

राजस्व सभापति श्रीमती खंडेलवाल द्वारा प्रस्तुत बजट में 2 अरब 73 करोड़ 77 लाख 72 हजार 756 रुपए की संभावित आय एवं 2 अरब 71 करोड़ 88 लाख 65 हजार 301 रुपए का संभावित व्यय दर्शाते हुए 1 करोड़ 89 लाख 7455 ₹ की संभावित बचत दर्शाई गई है !

बजट सम्मेलन को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि यह बजट शहर में विकास के नए आयाम स्थापित करेगा! श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि नगर पालिका के इस बजट में शहर विकास की अनेक बड़ी-बड़ी योजनाओं को शामिल किया गया है जिससे शहर को विकास के नए पंख लगेंगे और नीमच शहर विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर होगा!

बजट का वाचन करते हुए राजस्व एवं बाजार सभापति श्रीमती खंडेलवाल ने कहा कि वर्ष 2026- 27 के इस बजट में नमो पार्क, गीता भवन जैसी शासन की बड़ी योजनाओं के साथ ही नवीन नगर पालिका कार्यालय भवन, मेडिकल कॉलेज के सामने यू शेप मार्केट, शहर में फूड जॉन, शहर में प्रवेश करने वाले रास्तों पर सुंदर स्वागत द्वार सहित विकास के अनेक कार्यों को सम्मिलित किया गया है! इसी के साथ बजट में दो कॉलोनी विकसित करने के लिए भी पर्याप्त राशि रखी गई है जिससे आवासीय एवं व्यवसायिक कॉलोनी विकसित की जाएगीओर नगर पालिका को इससे बहुत बड़ी आय प्राप्त होगी जो शहर विकास पर खर्च की जाएगी।

बैठक में सत्ता पक्ष व विपक्ष के पार्षदों के साथ ही नपा के कार्यालय अधीक्षक श्री कन्हैया लाल शर्मा, लेखाधिकारी श्री जमनालाल पाटीदार, श्री धर्मेंद्र सिंह बुंदेला सहित नगर पालिका के अनेक अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित थे!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}