
नीमच 24 फरवरी 2026 ,
आयुक्त कोष एवं लेखा म.प्र.एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिला कोषालय नीमच द्वारा सोमवार को ई-दक्ष केंद्र नीमच में जिले के सभी विभागों के आहरण संवितरण अधिकारियों, लेखा कर्मचारियों का एस.एन.ए.स्पर्श से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कोषालय अधिकारी श्री बी.एम.सुरावत ने आहरण संवितरण अधिकारियों को एस.एन.ए.स्पर्श के संबंध में की जाने वाली कार्यवाहियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया।
इस प्रशिक्षण में टी.ओ. श्री बी.एम. सुरावत ने बताया कि समग्र मेंपिग का कार्य में अगर कोई समस्या आ रही है तो मय कारण के तत्काल जिला कोषालय को अवगत कराए । सभी शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के एरियर्स बिल, टी.ए बिल मेडिकल बिल पर विभिन्न विभाग के नियंत्रण अधिकारी के हस्ताक्षर कर, मूल प्रति अवश्य लगाए एवं राहत राशि भुगतान के बिलों पर हस्ताक्षर करवाकर ही कोषालय में प्रस्तुत किए जाए। ई-पेमेंट फैल की स्थिति में बिल एक माह के भीतर ही वापस लगाए। इस मौके पर जिला कोषालय के श्री राजू मेहर , श्री धनराज तंवर भी उपस्थित थे।



