शहर

गणतंत्र दिवस फुटबाल स्पर्धा का फायनल मुकाबला व पुरस्कार वितरण समारोह 26 जनवरी को

नीमच, 25 जनवरी 2026

नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा नपा अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के नेतृत्व में जिला फुटबाल संघ के सहयोग से आयोजित गणतंत्र दिवस फुटबाल स्पर्धा का फायनल मुकाबला 26 जनवरी को दोपहर 3 बजे अहीर युनिवर्सल व ए. यूनियन के बीच होगा एवं स्पर्धा का समापन फायनल मुकाबले के पश्चात् पुरूस्कार वितरण के साथ होगा। फायनल मैच व पुरूस्कार वितरण समारोह में अतिथि के रूप में सांसद श्री सुधीर गुप्ता, विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह चौहान, भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन पाटीदार, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, नपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चौपड़ा, नपा उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना करणसिंह परमाल, समाजसेवी श्री संतोष चौपड़ा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री तरुण बाहेती, पूर्व विधायक श्री नंदकिशोर पटेल, पूर्व नपाध्यक्ष श्री रघुराजसिंह चौरड़िया, पूर्व नपा उपाध्यक्ष श्री महेंद्र भटनागर, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीहेमंत हरित,सांसद प्रतिनिधि श्री आदित्य मालू, वरिष्ठ पत्रकार श्री सुरेन्द्र सेठी उपस्थित रहेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए नगरपालिका, नीमच के कार्यालय अधीक्षक श्री कन्हैया लाल शर्मा व डीएफए सचिव श्री प्रमोद शर्मा ने समस्त पार्षदगण, गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण व फुटबाल प्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}