नीमच सिटी में विधायक तथा नपाध्यक्ष ने किया सीसी रोड व बाउंड्रीवाल का भूमिपूजन
भाजपा जिलाध्यक्ष, शिवशक्ति मठ के महंत, नपा उपाध्यक्ष व नगर मंडल अध्यक्ष सहित अन्य भी रहे उपस्थित

नीमच, 25 सितम्बर 2025
नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन में जारी विकास श्रृंखला के तहत बुधवार को सायं 4 बजे वार्ड क्रमांक 03 में मठ के सामने 13. 34 लाख की लागत से सीसी रोड का एवं वार्ड क्रमांक 14 के अंतर्गत आने वाले योगी नाथ समाज शमशान की 8.38 लाख लागत वाली बाउंड्रीवाल का भूमि पूजन कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार व नपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा ने भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, शिव शक्ति मठ के महंत भास्करानंद जी गिरी,मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया,नपा उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना करणसिंह परमाल, नगर मंडल अध्यक्ष दारासिंह यादव की उपस्थिति में दोनों विकास कार्यों का भूमिपूजन कर नीमच सिटी वासियो को 22 लाख से अधिक के विकास कार्यों की सौगात प्रदान की। कार्यक्रम में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती हेमलता धाकड़, पार्षद श्री रामचंद्र धनगर श्रीमती किरण शर्मा श्री राकेश किलोरिया, श्री आलोक सोनी, श्री रूपेंद्र लोक्स, श्री दुर्गा शंकर भील, मंडल महामंत्री श्री दुर्गेश शर्मा, श्री अनिल माली, श्री हुसैन कारपेंटर आदि भी मंचासीन थे।
कार्यक्रम में विधायक श्री परिहार व नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्रजी मोदी व मुख्यमंत्री डॉ. मोहनजी यादव के नेतृत्व में देश व प्रदेश में चल रही जनहितेषि योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा भाजपा सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर देश व प्रदेश का सर्वांगीण विकास करते हुए गरीब वर्ग के आंसू पोंछने का काम कर रही है। विधायक व नपाध्यक्ष ने नीमच शहर में हुए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि शीघ्र ही नीमच सिटी पुलिया से फव्वारा चौक तक डिवाइडरयुक्त टू लेन सड़क का निर्माण किया जाएगा जिसकी शासन से स्वीकृत हो चुकी है। स्वागत भाषण पार्षद श्री रामचंद्र धनगर ने दिया। कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष श्री दारासिंह यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश पप्पू मंगल ने किया व आभार मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया ने व्यक्त किया।
इस दौरान नपा के पूर्व एल्डरमेन लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, एडवोकेट विनोद शर्मा, नाथ योगी समाज के अध्यक्ष शिवनाथ योगी, दिनेश योगी, मंगूभाई परमार, महेश चौधरी, पूर्व पार्षद मुरली कुंगर, भगवती प्रसाद कौशल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के महिला पुरुष उपस्थित थे।


