शहर
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का प्रभार डॉ.दिनेश प्रसाद को सौंपा
नीमच 31 जनवरी 2026,
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला नीमच का प्रभार डॉ.डी.प्रसाद क्षय रोग विशेषज्ञ, जिला चिकित्सालय नीमच को आगामी आदेश तक सौंपा गया है। कलेक्टर द्वारा 29 जनवरी को जारी उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
ज्ञातत्व हो, कि आयुक्त उज्जैन संभाग, उज्जैन श्री आशीष सिह द्वारा 28 जनवरी 2026 को जारी आदेशानुसार प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री आर.के.खद्योत को निलंबित कर, उनका मुख्यालय कलेक्ट्रेट जिला नीमच नियत किया गया है।



