शहर

शेर ए हिन्द का 359 वॉ प्रकाश पर्व धूमधाम से मना

मत्था टेका, अरदास की व खुशहाली की कामना की दिनभर गूंजायमान रहा, वाहे गुरू, वाहे गुरू... सतनाम वाहे गुरू

नीमच, 07 जनवरी 2025

सिक्खों के धर्मगुरू, करोड़ो धर्मालुओं के श्रृद्धा के केन्द्र, शेर ए हिन्द गुरू गोविंद सिंह का 359 वॉ प्रकाश पर्व हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मना।

ब्रह्म वैला से गुरू के दरबार में मत्था टेंकने वालों का आना-जाना चलता रहा। वाहे गुरू, वाहे गुरू…. सतनाम वाहे गुरू का उद्घोष दिनभर चलता रहा।

सिक्ख समाजजनों के अलावा अन्य धर्मावलंबियों ने भी नपा कार्यालय के सामने स्थित गुरूद्वारे में श्रृद्धा के साथ मत्था टेका व विश्व कल्याण की कामना की।

सिख्ख समाज विकास समिति के अध्यक्ष हरभजन सिंह सलूजा, सचिव सतपाल सिंह छाबडा, कोषाध्यक्ष संदीप सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष रघुवीरसिंह अ रोरा, सह-सचिव गगनदीप सिंह सलूजा, कार्यकारिणी सदस्य जोगेन्दर सिंह सलूजा, हरजीत सिंह छाबड़ा, मीडिया प्रभारी मनदीप सिंह गौत्रा ने बताया कि दिनभर धार्मिक आयोजन होते रहे, महिलाओं व बच्चों के चहरे खिले हुए थे।

ये हुए कार्यक्रम-

श्री सलूजा व श्री गौत्रा ने बताया कि प्रात: 10 बजे अखण्ड पाठ साहिब जी की समाप्ति के अवसर पर अधिकांश समाजजन उपस्थित थे।

दिनभर लोग एक-दूसरे को बधाई देते रहे।

रात्रि में 7:30 बजे से गुरू दा अटूट लंगर शुरू हुआ। रात्रि 7:30 बजे से 9:30 बजे तक हजूरी रागी जत्था द्वारा शबद कीर्तन किया गया। रात्रि 9:30 बजे से 11 बजे तक स्त्री सत्संग द्वारा शबद कीर्तन किया गया। मध्य रात्रि में आरती, फूलों की बरखा, अरदास व आतिशबाजी के साथ हर्षोल्लास से 359 वाँ प्रकाश पर्व धूम धाम से मनाया गया। श्री सलूजा व गौत्रा ने बताया कि समस्त आयोजन नगरपालिका कार्यालय के सामने स्थित गुरुद्वारा पर आयोजित हुवे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}